नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, गैरसैंण पुलिस ने मौके पर उतारा नशा

खबर शेयर करें

चमोली 

नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, गैरसैंण पुलिस ने मौके पर उतारा नशा

जनपद में यातायात नियमों का उलंघन करने एवं ड्रिंक एवं ड्राइव करने वालों पर चमोली पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना गैरसैंण के उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वांण द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक वाहन चालक को शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुऐ पकड़ा गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम शिशुपाल सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी अन्द्रपा गैरसैंण बताया गया।
चेकिंग के दौरान चालक अत्यधिक नशे में पाया गया। तथा वाहन के वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। चालाक की लापरवाही सड़क पर चल रहे अन्य यात्रियों एवं स्वयं के लिए गम्भीर खतरा बन सकती थी। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुऐ चालक को गिरफ्तार किया गया तथा संवंधित वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया। पुलिस का कहना है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना बहादुरी नहीं, बड़ी लापरवाही है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *