राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत रा .प्रा. विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैनू में पोषण पर आयोजित हुआ शिविर*

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली

राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत रा .प्रा. विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैनू में पोषण पर आयोजित हुआ शिविर*

राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा 2026 अभियान के अंतर्गत गुरूवार 23 अप्रैल को आयुष विभाग उत्तराखण्ड एवं आयुष विभाग चमोली के सौजन्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर चमोला चिकित्सालय द्वारा कर्णप्रयाग विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सैनू एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैनू में बच्चों के पोषण सम्बन्धी एक शिविर एवं व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में डाक्टर हिमांशु डिमरी ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पोषण एवं खान पान संबंधी जानकारी दी। जिसमें प्राकृतिक फलों , सलाद सब्जियों , आदि की चिकित्सिकीय उपयोगिता एवं महत्व समझाया ।अपनी खान पान की आदतों में सुधार करने को बताया , पानी पर्याप्त मात्र में पीएं। सामान्य जीवनचर्या में दालों , एवं अंकुरित धान्य आदि से पर्याप्त होने वाले पोषक तत्वों एवं खनिजों का महत्व समझाया जिससे भविष्य में बच्चे बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर उचित पोषण प्राप्त कर इस राष्ट्र को एक स्वस्थ राष्ट्र बनाने में सहयोग करें। शिविर में फार्मेसी अधिकारी संजोग कुमार एवं योग अनुदेशक सतेंद्र कुमार ने अपना पूर्ण सहयोग दिया ।
कार्यक्रम में डाक्टर हिमांशु डिमरी द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क फल एवं बुरांस का प्राकृतिक रस वितरण किया गया एवं उसका चिकित्सकीय महत्व समझाया। शिविर में  मंजू रतूड़ी  बृजैन्द्र अध्यापक, एवं अंशिका , नैतिक , श्रेया, सारिका , दिव्या आदि लगभग 20 छात्र उपस्थित रहे ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *