चारधाम यात्रा पर आई महिला की गौचर में बस से कुचलकर हुई मौत

खबर शेयर करें

Chamoli 
चारधाम यात्रा पर आई महिला की गौचर में बस से कुचलकर हुई मौत
चारधाम यात्रा पर आई उत्तर प्रदेश की एक महिला यात्री की गौचर मेला ग्राउंड में बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार सुबह लगभग सात बजे घठित इस हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुसाईं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल तुरंत पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार बस संख्या DD01 R 9725 के चालक ने बस के अगले दाहिने टायर से महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस सीज कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान राजकुमारी (67) पत्नी शशिकांत शर्मा निवासी ग्राम पचोखरा, थाना दिलदारनगर, तहसील जमानिया, जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह 15 मई को परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर निकली थीं। ऋषिकेश से वह बस संख्या UK 11PA 4040 से यात्रा कर रही थीं। और बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर रात्रि को गौचर ग्राउंड में ठहरी हुई थी। सुबह लगभग सात बजे गुजरात से यात्रियों को लेकर बस जैसे ही ग्राउंड से चलने लगी कि महिला बस की चपेट में आ गई।
पुलिस मामले में पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है। हादसे के समय बस में गुजरात के यात्री सवार थे। गौचर चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र गुसाईं ने बताया कि सीज किये गये वाहन के सवार तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ भेजने के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था की जा रही है। वहीं अन्य यात्रियों को भी सुरक्षित रवाना किया गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *