चमोली जिले के पोखरी में भारतीय भाषा समर कैंप शुरू, छात्राओं ने सीखी सांकेतिक भाषा

खबर शेयर करें

Chamoli 
चमोली जिले के पोखरी में भारतीय भाषा समर कैंप शुरू, छात्राओं ने सीखी सांकेतिक भाषा

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में भारतीय भाषा समर कैंप-2026 का शुभारंभ हुआ। भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड और डायट गौचर के मार्गदर्शन में आयोजित यह कैंप 27 मई से दो जून तक चलेगा। कैंप का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गंभीर सिंह असवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान शिक्षिका पूनम नेगी ने छात्राओं को भारतीय भाषा समर कैंप के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी।
पहले दिन छात्राओं को रोल प्ले, फ्लैश कार्ड और अन्य गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न भारतीय भाषाओं में बेसिक अभिवादन, सामान्य बोलचाल के वाक्य और भारतीय सांकेतिक भाषा में अंग्रेजी अक्षरों की जानकारी दी गई। यूट्यूब वीडियो के जरिए भी छात्राओं को सांकेतिक भाषा के संकेत सिखाए गए। छात्राओं को चार समूहों में बांटकर भाषा सीखने से जुड़ी गतिविधियां कराई गईं। शिक्षिकाओं पूनम नेगी, अनुराधा राणा, इंदु भारती और रेखा पटवाल ने छात्राओं को सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रशिक्षण दिया।
समर कैंप के पहले दिन 43 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंत में छात्राओं को पीएम पोषण योजना के तहत भोजन कराया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *