राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम में भारतीय भाषा समर कैंप का रंगारंग आगाज 

खबर शेयर करें

राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम में भारतीय भाषा समर कैंप का रंगारंग आगाज 

थराली।

बुधबार से पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज ग्वालदम में सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रताप सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम के संयोजक मनोज जोशी सहसंयोजक अंजली बेलवाल ने बताया राष्ट्रीय शिक्षा नीति तहत स्कूली छात्र छात्राओं में भाषाई विविधता, बहुभाषिता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप में भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी के अलावा संस्कृत, गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी, तमिल, तेलुगू, पंजाबी,उड़िया,मलयालम,मराठी,अंग्रेजी आदि भाषओ और बोलियो की जानकारी दी जाएगी जिससे छात्र-छात्राओं के बौद्धिक स्तर में सुधार हो और भाषाओं का ज्ञान उपलब्ध हो सके, जौनसारी भाषा प्रताप चौहान चौहान, गढ़वाली भाषा भूपाल सिंह नेगी, कुमाऊनी भाषा यशोदा रावत, हिंदी भाषा अंजलि बेलवाल, संस्कृत भाषा मनोज जोशी द्वारा सिखाया जाएगा इस मौके पर मार्गदर्शक भूपाल सिंह नेगी , राजेंद्र सिंह रावत,कुमारी दीक्षा, यशोदा रावत,रंजीत गुसाई, सतपाल सिंह तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *