दशोली ब्लॉक के बेमरू गांव में एनडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

खबर शेयर करें

दशोली ब्लॉक के बेमरू गांव में एनडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

चमोली।

दशोली ब्लॉक के बेमरू गांव स्थित पंचायत भवन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की ओर से एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ग्रामीणों, वन पंचायत सदस्यों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम जिलाधिकारी चमोली के निर्देश पर 15वीं बटालियन गदरपुर, ऊधमसिंह नगर के सेनानी संतोष कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ। एनडीआरएफ तपोवन टीम के कमांडर सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह नेगी ने ग्रामीणों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव के उपाय बताए।

प्रशिक्षण के दौरान बाढ़, भूस्खलन, भूकंप और सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं में गोल्डन ऑवर के महत्व की जानकारी दी गई। टीम ने सीपीआर, प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव रोकने की तकनीक, बीएलएस प्रक्रिया और कामचलाऊ स्ट्रेचर तैयार करने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही दुर्गम क्षेत्रों से घायल व्यक्तियों के सुरक्षित रेस्क्यू के तरीके भी सिखाए गए।

एनडीआरएफ के सदस्य दीपक प्रसाद, दीपक सिंह और एसडीआरएफ कार्मिक हरीश गोस्वामी ने वनाग्नि सहित अन्य आपदाओं से बचाव संबंधी जानकारी साझा की।

ग्राम प्रधान रविन्द्र नेगी ने कहा कि आपदा संभावित क्षेत्रों में इस तरह का प्रशिक्षण बेहद उपयोगी है। उन्होंने जिला प्रशासन और एनडीआरएफ टीम का आभार जताया।

इस मौके पर सरपंच रचना नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष बीना देवी, प्रधानाचार्य मातवर सिंह राणा, रघुलाल भारती, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बिमला हटवाल, पूर्व सैनिक रणजीत सिंह नेगी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *