8वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर में “हैप्पी आवर्स” के अंतर्गत हुआ भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली। 
8वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर में “हैप्पी आवर्स” के अंतर्गत हुआ भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन


8वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी), गौचर  में “हैप्पी आवर्स” के अंतर्गत एक  सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेनानी श्री मनोहर सिंह रावत के मार्गदर्शन एवं HWWA की मुख्य संरक्षिका श्रीमती अंजना रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानिरीक्षक (एम एंड एस. आई), औली,  अखिलेश सिंह रावत एवं उनकी धर्मपत्नी लीना रावत, मेंटर (HWWA) की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि का पारंपरिक स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया।


शनिवार को हुई सांस्कृतिक संध्या में हिमवीरांगनाओं, हिमवीरों एवं उनके परिवारों द्वारा उत्तराखण्ड सहित भारत के विभिन्न राज्यों की लोक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। रंगारंग नृत्य, समूह गीत, देशभक्ति प्रस्तुतियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, “विविधता में एकता”, पारिवारिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकात्मता का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बल के कार्मिकों एवं उनके परिवारों के मध्य आत्मीयता, पारस्परिक सहयोग, सांस्कृतिक समन्वय तथा मनोबल को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने HWWA द्वारा परिवारों के कल्याण एवं सामाजिक समरसता के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं परिवारजनों ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *