राजपुर में बंद मकान से पीतल की मूर्तियां चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 1.05 लाख नकद बरामद

खबर शेयर करें

राजपुर में बंद मकान से पीतल की मूर्तियां चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 1.05 लाख नकद बरामद

देहरादून।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना राजपुर पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त
1.05 लाख रूपये नकद, एक आला नकब तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 26 जून को सहस्त्रधारा निवासी अजय सिंह ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि मसूरी रोड स्थित मक्का वाला क्षेत्र में उनकी मालकिन के बंद मकान का ताला तोड़कर बरामदे में रखी दो पीतल की बड़ी मूर्तियां चोरी कर ली गई हैं। शिकायत के आधार पर थाना राजपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, संदिग्धों की जानकारी जुटाई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद 10 जुलाई को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भंडार गांव जंगल रोड के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कबाड़ बीनने का काम करते हैं और इसी बहाने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। मौका मिलने पर चिन्हित मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मक्का वाला स्थित बंद मकान से पीतल की दो मूर्तियां चुराकर आईएसबीटी क्षेत्र के एक कबाड़ी को बेच दी थीं और प्राप्त रकम आपस में बांट ली थी। पुलिस के अनुसार संबंधित कबाड़ी दुकान बंद कर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह उर्फ जग्गी (33) निवासी कावली रोड, देहरादून, साकेंद्र उर्फ बुल्ला (26) मूल निवासी दरभंगा (बिहार), हाल निवासी गांधी ग्राम, देहरादून तथा मुखलिद (23) निवासी मेहुवाला, देहरादून के रूप में हुई है।
बरामदगी में 105,000 नकद, एक आला नकब और ओप्पो कंपनी के तीन मोबाइल फोन शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी (चौकी प्रभारी कुठाल गेट), कांस्टेबल अमित तथा कांस्टेबल मोहित शामिल रहे।

 

“मसूरी रोड स्थित मक्का वाला क्षेत्र में उनकी मालकिन के बंद मकान का ताला तोड़कर बरामदे में रखी दो पीतल की बड़ी मूर्तियां चोरी कर ली गई हैं। शिकायत के आधार पर थाना राजपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रमेन्द्र सिंह डोभाल
एस एस पी देहरादून


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *