नगरपालिका क्षेत्र गौचर में बढ़ा पेयजल संकट, विभाग नहीं दे रहा ध्यान*

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली। 

*नगरपालिका क्षेत्र गौचर में बढ़ा पेयजल संकट, विभाग नहीं दे रहा ध्यान*
नगरपालिका क्षेत्र गौचर में लोगों को पिछले एक हफ्ते से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इसके बावजूद पेयजल आपूर्तिकर्ता जल संस्थान जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसे लेकर लोगों ने विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया तथा कहा गया है कि शीघ्र ही पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया तो विभाग के प्रति जनांदोलन किया जायेगा।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने जल संस्थान विभाग की लच्चर कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुऐ कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण आये दिन नगरपालिका क्षेत्र गौचर में लोगों को पेयजल आपूर्ति हेतु परेशान होना पड़ता है। विभाग है कि वह जनप्रतिनिधियों के शिकायत पर ध्यान ही नहीं दे रहा। जिससे आमजन में जल संस्थान के प्रति आक्रोशित होना स्वाभाविक है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने जल संस्थान की लच्चर कार्यप्रणाली के संवंध में जिलाधिकारी चमोली को प्रेषित पत्र में कहा कि पेयजल किल्लत की वजह से इस समय शादी ब्याह का सीजन होने से जहां लोगों को पेयजल आपूर्ति हेतु भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है वहीं चार धाम यात्रा के चलते यात्रियों सहित नगर क्षेत्र की जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी बहाना बना कर जनता की इस गम्भीर समस्या से अपना पल्ला छुड़ा रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से पेयजल की इस गम्भीर समस्या का निराकरण किये जाने का आग्रह किया गया है।
वहीं अब पेयजल की इस गम्भीर समस्या को लेकर व्यापारियों के साथ ही नगरवासियों का ग़ुस्सा अब शासन – प्रशासन के प्रति भी दिखाई देने लगा है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *