पोखरी – चांदनीखाल मोटर मार्ग पर ईको वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन सवार हुऐ घायल

खबर शेयर करें

पोखरी – चांदनीखाल मोटर मार्ग पर ईको वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन सवार हुऐ घायल

चमोली
मंगलवार को चादंनीखाल के पास ईको वाहन तीन बजे करीबन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक समेत तीन लोग घायल हो गये। थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन मे तीन बजे के करीब ईको वाहन हापला से पोखरी आ रहा था चानदनीखाल के पास उलकाधार मे वाहन खडी चट्टान से 60 मीटर नीचे जा गिरा जहा गाड़ी के परकछे उड़ गये जिसमे वाहन चालक भिकोना निवासी अनुज 26 वर्ष तथा गुनियाला निवासी विजनेस रावत घायल हो गये जबकि चौरा निवासी अक्षय 40 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया है घटना की सूचना मिलते ही बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह राणा और थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलो को तुरंत सीएचसी पोखरी लाये जहा तीनो का उपचार चल रहा है। अनुज और विजनेस रावत की स्थिति सामान्य है जबकि बुरी तरह घायल अक्षय को सीएचसी अधीक्षक डाक्टर प्रियम गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेटर रेफर कर दिया है।
इस अवसर पर एस. आई. प्रशांत विष्ट, कपिल कुमार, रमेश जायसवाल, प्रेम भारती, राजस्व निरीक्षक प्रदीप रावत, राजस्व उपनिरीक्षक सूरज थपलियाल, नीरज स्वरूप, आशुतोष रावत, संतोश चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *