Chamoli
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर में सम्पन्न हुआ छात्र संसद का चुनाव
भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर में छात्र संसद के चुनाव में राहुल रावत प्रधानमन्त्री के लिये निर्वाचित हुऐ। जबकि सेनापति के पद पर तनिश बिष्ट निर्विरोध चयनित हुऐ।
प्रधानाचार्य मदन सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में चुनाव अधिकारी शंकर महावीर की देखरेख में सम्पन्न हुऐ छात्र संसद के इस चुनाव में भावना पुरोहित, सुमित मैखुरी, विवेक मैखुरी, कविता नेगी, ललित सती, शर्मिला पंवार, अनुजा मैठाणी, कर्मेन्द्र रौथान, सुनील कुमार, ब्रिज मोहन, तनिषा सती आदि आचार्यों का सहयोग रहा।