नगरपालिका द्वारा स्थापित वाटर कूलर के खराब रहने से तीर्थयात्री परेशान

खबर शेयर करें

Chamoli 
नगरपालिका द्वारा स्थापित वाटर कूलर के खराब रहने से तीर्थयात्री परेशान

मुख्य बाजार में नगरपालिका द्वारा स्थापित वाटर कूलर की दयनीय स्थिति के कारण तीर्थ यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोगों में भारी नाराजगी बनी हुई है ‌
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने वाटर कूलर की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुऐ पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देते हुऐ कहा कि पिछले कई वर्षों से दयनीय अवस्था में पहुंच चुके वाटर कूलर से पानी का संचालन नहीं होने से आम जनता एवं बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिससे नगर की छवि भी धूमिल हो रही है।
व्यापार संघ अध्यक्ष लिंगवाल ने मुख्य बाजार स्थित खराब पड़े वाटर कूलर की मरम्मत कर संचालित किऐ जाने तथा साथ ही बच्चों के लिये मेला मैदान गौचर स्थित पार्क में बने झूले आदि की शीघ्र मरम्मत किये जाने और बच्चों के अतिरिक्त आम जनता के उठने बैठने पर सख्ताई से प्रतिबंध लगाऐ जाने की मांग की है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *