चमोली के तहत सेरा मालकोटी गांव के युवा राहुल नेगी ने फतह किया माउंट एवरेस्ट

खबर शेयर करें

Chamoli 
चमोली के तहत सेरा मालकोटी गांव के युवा राहुल नेगी ने फतह किया माउंट एवरेस्ट
चमोली जनपद के तहत विकासखंड पोखरी में सेरा मालकोटी गांव निवासी युवा पर्वतारोही राहुल सिंह नेगी ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट (8, 848 मीटर) फतह कर इतिहास रच दिया है। राहुल की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड में खुशी और गर्व का माहौल है। कठिन परिस्थितियों, बर्फिले तूफानों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच राहुल सिंह नेगी ने अपने साहस, मेहनत और जुनून के दम पर एवरेस्ट शिखर पर सफलता हासिल की। यह उपलब्धि न केवल चमोली बल्कि पूरे देश के लिये गर्व का क्षण मानी जा रही है।
राहुल नेगी की सफलता की खबर मिलते ही उसके गांव सेरा मालकोटी सहित पूरे जनपद चमोली में जश्न का माहौल है। स्थानीय युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने राहुल को शुभकामनाएं देते हुऐ इसे उत्तराखंड के युवाओं के लिये प्रेरणा बताया है। राहुल नेगी की यह उपलब्धि साबित करती है कि पहाड़ के युवाओं में प्रतिभा और हौसले की कोई कमी नहीं है। सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तराखंड के युवा लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *