घोड़े से गिरकर घायल हुईं दो श्रद्धालु महिलाएं, चमोली पुलिस ने कंडी से पहुंचाया हेलीपैड

खबर शेयर करें

घोड़े से गिरकर घायल हुईं दो श्रद्धालु महिलाएं, चमोली पुलिस ने कंडी से पहुंचाया हेलीपैड

चमोली।

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर मंगलवार को घोड़े से गिरकर दो श्रद्धालु महिलाएं घायल हो गईं। सूचना मिलने पर चमोली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को कंडी के जरिए हेलीपैड तक पहुंचाकर उपचार के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना निवासी देविंदर कौर पत्नी करमजीत सिंह और कुलजिंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह दर्शन कर घांघरिया से गोविंदघाट लौट रही थीं। रामडुंगी के पास अचानक घोड़े से गिरने से दोनों महिलाएं घायल हो गईं और दर्द से कराहने लगीं।

घटना की सूचना पर चौकी घांघरिया से पुलिसकर्मी भूपेंद्र सिंह नेगी, गौरव सिंह और होमगार्ड मनमोहन मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया और कठिन पहाड़ी रास्ते से कंडी के माध्यम से रामडुंगी से हेलीपैड तक पहुंचाया।

इसके बाद दोनों महिलाओं को हेलीकॉप्टर से गोविंदघाट भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस की तत्परता और मानवीय कार्यशैली की यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने सराहना की है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *