DDPM ग्रुप व श्रीराम ऑटोमॉल के यूज़्ड कार ऑक्शन को मिला शानदार प्रतिसाद, 24 वाहनों की हुई बुकिंग
देहरादून।
DDPM ग्रुप एवं श्रीराम ऑटोमॉल के संयुक्त तत्वावधान में रिंग रोड स्थित आउटलेट पर पुराने वाहनों एवं डेमो कारों की बिक्री के लिए आयोजित यूज़्ड कार ऑक्शन को ग्राहकों का भरपूर प्रतिसाद मिला। एक दिवसीय ऑक्शन में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 24 वाहनों की बुकिंग हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ DDPM ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश सूरी, प्रणव सूरी एवं गौरी सूरी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने ग्राहकों का स्वागत करते हुए पारदर्शी एवं विश्वसनीय वाहन खरीद-बिक्री व्यवस्था पर बल दिया।
आयोजकों के अनुसार ऑक्शन के दौरान कुल 76 बोलियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 24 वाहनों की बुकिंग हुई। इनमें 16 पुरानी कारें, 6 नई कारें तथा 2 डेमो कारें शामिल हैं। ऑक्शन में ग्राहकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न श्रेणी के वाहनों में रुचि दिखाई।
ग्राहकों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर ऑन-द-स्पॉट फाइनेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई, जिससे वाहन खरीदने की प्रक्रिया और अधिक सरल रही।
इस अवसर पर यूज़्ड कार हेड विकास आनंद, सेल्स मैनेजर सोहेल, बलविंदर सिंह सहित यूज़्ड कार टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि ऑक्शन को अपेक्षा से अधिक सफलता मिली है। भविष्य में भी ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित वाहनों के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे।