पेड़ से घास काटते गिरी महिला के सर पर लगी गंभीर चोट, सुमन अस्पताल से हायर सेंटर किया रेफर

खबर शेयर करें

पेड़ से घास काटते गिरी महिला के सर पर लगी गंभीर चोट, सुमन अस्पताल से हायर सेंटर किया रेफर

नरेंद्रनगर।

विकासखंड नरेंद्र नगर की पट्टी धमान्दस्यूं के गांव स्यूड़ की 58 वर्षीय महिला उजला देवी पत्नी धीरज कंडारी,दैनिक दिनचर्या के अनुसार शुक्रवार सुबह, मवेशियों के लिए जंगल में घास काटने गई थी।
घास काटने पेड़ पर चढ़ी श्रीमती उजला देवी, पेड़ से गिरकर गंभीर हालत में बेहोश हो गई।
कई घंटों तक घर वापस न लौटने पर परिजनों की चिंताएं बढ़ गई। खोजबीन करने जंगल में पहुंचे परिजनों ने श्रीमती उजला देवी को बेहोशी की हालत में पाया।
महिला को उनके पुत्र नागेंद्र कंडारी, समाजसेवी डॉक्टर धर्मानंद रतूड़ी व अन्य लोगों के सहयोग से यहां नरेंद्र नगर स्थित श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में लाया गया,जहां पर डॉक्टर मुकेश भट्ट की अगवाई में चिकित्सा कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
सर पर गंभीर चोट होने के कारण उजला देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
ग्राम स्यूड़ निवासी नागेंद्र कंडारी ने बताया कि उनकी मां प्रातः 11:00 बजे प्रतिदिन की भांति पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गई थी किंतु काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो वे स्वयं एवं अन्य ग्रामीणों के साथ जंगलों में खोजबीन करने गए तो उनकी मां गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली, बताया कि उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी और काफी खून बह रहा था।
बहरहाल उजाला देवी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *